भदोही , जुलाई 12 -- लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी के निर्देशानुसार लोकदल, उत्तर प्रदेश के सभी राज्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, पूर्व विधायक एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक बुधवार आगामी 15 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 8 माल एवेन्यू, लखनऊ में आहुति की गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह 'मुन्ना ' ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में उक्त आशय की जानकारी होते हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित