चंडीगढ़ , जुलाई 21 -- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रतिनिधित्व के आधार पर चलता है और जनता की बात संसद में उनके चुने हुए प्रतिनिधियों को उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन और जुलूस निकालने का अधिकार सभी को है, लेकिन जबरन लोकसभा में प्रवेश कर अपनी बात रखने की अनुमति किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में नहीं होती।

पत्रकारों से बातचीत में श्री विज ने कहा कि विपक्ष हर संसदीय सत्र से पहले नए मुद्दों और नए चेहरों के साथ सरकार के कामकाज में बाधा डालने की कोशिश करता है। उनका आरोप था कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल व्यवधान उत्पन्न करना है, जिससे अंततः जनता का नुकसान होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित