अल्मोड़ा , अक्टूबर 12 -- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) देश में लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आगामी 14 अक्टूबर को अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करेगी।

उपपा के संयोजक पीसी तिवारी की ओर जारी अनुसार प्रदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावी अनियमितताओं से जुड़े सवालों पर पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी प्रदर्शन का प्रमुख विषय होगी।

आयोजकों का कहना है कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है बल्कि स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं, निष्पक्ष चुनाव और जनता के विश्वास पर टिका है। ऐसे में नागरिकों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं, बुद्धिजीवियों, कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित