बीकानेर , अप्रैल 29 -- राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने कुख्यात बदमाश सरगना लॉरेंस विश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से दो देशी पिस्तौलें बरामद की हैं।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली सूचना पर पुलिस ने दुर्गेश सोनी (20) को मंगलवार को कोटगेट क्षेत्र से पकड़ा। वह कोटगेट क्षेत्र का ही निवासी है।
पुलिस ने बताया कि दुर्गेश फिरौती की वारदात में शामिल था जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का घोषित किया हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित