नयी दिल्ली , सितंबर 23 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले वर्ष 24 सितम्बर को लेह में आंदोलन के दौरान मारे गये चार युवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए घटना की न्यायिक जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाने, जवाबदेही तय करने और बिना भय या पक्षपात के न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

श्री खरगे ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एक वर्ष पहले लद्दाख के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए चले आंदोलन के दौरान लेह में चार युवाओं को गोली मारी गयी थी। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर वह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित