तेल अवीव , मार्च 23 -- इजरायल की सेना ने स्वीकार किया है कि लेबनान सीमा के पास रविवार को एक इजरायली नागरिक की मौत 'फ्रेंडली फायर' के कारण हुई।

इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के अनुसार, जांच में पाया गया कि पांच तोपखाने के गोले गलती से लेबनान की बजाय मिसगव आम किब्बुत्ज की ओर दाग दिए गए। सेना ने कहा कि "तोपखाने से गोलीबारी गलत कोण पर की गयी और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।"रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम एक गोला मिसगव आम क्षेत्र में सड़क पर चल रही दो कारों पर गिरा, जिसमें स्थानीय निवासी ओफर मोस्कोवित्ज की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित