तेहरान/बेरूत , मार्च 29 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत पर गहरी चिंता जताते हुए इसे "सिर्फ मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति ही नहीं, बल्कि वैश्विक चेतना के लिए एक गंभीर चेतावनी" बताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जेज़्ज़ीन शहर में एक हवाई हमले में अल मनार टीवी के पत्रकार श्री अली शोएब और अल मयादीन के पत्रकार सुश्री फातिमा और श्री मोहम्मद फेटोनी की मौत हो गई। यह हमला इज़राइल रक्षा बल द्वारा किया गया बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित