जयपुर , मई 02 -- राजस्थान रॉयल्स (आर) के कप्तान रियान पराग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाने और साथ ही फिनिशर्स के लिए आधार तैयार करने के लिए रवींद्र जडेजा को डोनोवन फरेरा से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। शुक्रवार रात खेले गये इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा को डोनोवन फरेरा से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने जाने के सवाल पर पराग ने कहा, "असल में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी एक वजह थी। करीब आठ-नौ ओवर बचे थे और हम फरेरा की एंट्री थोड़ी देर से कराना चाहते थे। हम स्पिनर्स के खिलाफ लगभग आठ-नौ रन प्रति ओवर लेते रहना चाहते थे, फिर जैसे ही तेज गेंदबाज, गेंदबाज करने आते, पहली गेंद से हमला करना चाहते थे। हमारी यही योजना थी।"जब 12वें ओवर में ध्रुव जुरेल आउट हुए,आरआर का स्कोर तीन विकेट पर 114 रन था। जाडेजा ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली और पराग के साथ 53 रन की साझेदारी बनाई। इसके बाद फरेरा की 14 गेंदों में 47 रन की तेज पारी ने आखिरी पांच ओवरों में टीम को 78 रन जोड़ने में मदद की और आआर का स्कोर 225 रन पहंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित