जम्मू , अक्टूबर 01 -- लेफ्टिनेंट जनरल मोहित सेठ ने गुरुवार को जम्मू के नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाल ली।
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहित सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा से व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाल ली।
कमान संभालने के बाद कोर के नये कमांडर ने सभी रैंक के अधिकारियों और जवानों से परिचालन तत्परता, पेशेवर उत्कृष्टता और टीम भावना के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करते रहने पर भी जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित