श्रीगंगानगर , अगस्त 12 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर में बुधवार की शाम को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की उम्र 40 वर्ष है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पायी है। युवक दिखने में भिखारी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स का दल एवं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित