पटना , जून 09 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में संभावित लूट की एक बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एरई में गुप्त सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा एक अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना के निर्देश पर शाहजहांपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, 17 कारतूस, एक खाली मैगजीन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित