भरतपुर , जुलाई 06 -- राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को बदमाशों की गोली से घायल हुए बर्तन व्यापारी की रविवार देर रात जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गयी।
व्यापारी की मौत की खबर के बाद शहर में लोगों में रोष व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात मोटर साइकिल पर आये बदमाशों ने पहले मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक व्यापारी प्रमोद से 60 हजार रुपये लूटने के बाद उसे गोली मार दी। इसके कुछ ही देर बाद बदमाश मथुरा बाईपास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अनोखी होटल के पास व्यापारी चंद्रभान (46) से पांच लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। इसमें नाकामयाब रहने पर उन्होंने चंद्रभान को पेट में गोली मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित