अलवर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में गत 22 अप्रैल को हुई आठ लाख रुपए की लूट का मुख्य आरोपी पीडित का दोस्त ही निकला।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 22 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 10 बजे जसराम को बडौदामेव में एक जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। उसने अपने एक परिचित साहून को मोटर साइकिल पर पीछे बैठा लिया और उसे रुपयों से भरा थैला थमा दिया। फिर उसी दोस्त ने अपने किसी अन्य साथी को पूरी जानकारी देते हुए लूट की योजना बना ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित