बाराबंकी , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीती रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहम्मदपुर खाला पुलिस रात में क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी संदिग्ध व्यक्ति को आता देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने भागने का प्रयास किया जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की। जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे वह वहीं गिर गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मदपुर खाला और रामनगर थाना क्षेत्र में दर्जन और लूट के मामले में वांछित चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित