फिरोजाबाद , जून 16 -- उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में गत शुक्रवार रात में हुए लूटकांड के मामले में आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

शिकोहाबाद में गत शुक्रवार रात को व्यापारी हरिओम वर्मा जब अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे तो रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा उनकी आंखों में मिर्च डालकर नगदी और जेवरात का थैला लूट लिया गया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करके काफी सीसीटीवी देखे गए अनेक जगह बदमाशों की तलाश में दबिश दी गई है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

ज्वेलर्स संगठन के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि संबंधित लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है और शीघ्र बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा नही किया गया तो व्यापारी बाजार बंद करके और आंदोलन करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लूटकांड का दो दिन मे खुलासे का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित