, April 14 -- मॉस्को, 14 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) जर्मनी की सबसे बड़ी एयरलाइन समूह लुफ्थांसा में हड़ताल के पहले दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह जानकारी वेरेनिगुंग कॉकपिट यूनियन ने दी।
जर्मन ट्रेड यूनियन वेरेनिगुंग कॉकपिट ने इससे पहले 13-14 अप्रैल को लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल का आह्वान किया था। पायलटों और फ्लाइट अटेंडेंटों की हड़ताल की पहली और दूसरी लहर फरवरी और मार्च 2026 में हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप जर्मनी के प्रमुख शहरों के हवाई अड्डों पर सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गई थीं।
यूनियन ने सोमवार को एक बयान में कहा, "लुफ्थांसा, लुफ्थांसा कार्गो, सिटीलाइन और यूरोविंग्स में हड़ताल का पहला दिन उम्मीद के मुताबिक चल रहा है। अब तक 700 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।"साथ ही, यूनियन प्रतिनिधियों ने बातचीत के लिए अपनी तत्परता की पुष्टि करते हुए कहा कि यह तभी संभव है जब कर्मचारियों के वेतन और पेंशन प्रावधानों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए "उपयुक्त प्रस्ताव" हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित