नयी दिल्ली , अप्रैल 25 -- दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पंजाब किग्स के प्रभसिमरन सिंह का कैच लेने के प्रयास में चोटिल होकर मैदान में नीचे गिर गये और उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुई। एनगिडी प्रभसिमरन सिंह का कैच लेने के प्रयास में पीछे की ओर भागने के क्रम में मिड ऑफ के फ़ील्डर से पीछे की तरफ से गिरे और उनके सिर जमीन से टकरा गया। एनगिडी दर्द में दिख रहे हैं। मैदान में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित