जयपुर , मार्च 27 -- रेलवे द्वारा जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12467 एवं 12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा जैसलमेर से तीन अप्रैल से एवं जयपुर से एक अप्रैल से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09625 एवं 09626 अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अजमेर से दो अप्रैल से एवं दौंड से तीन अप्रैल से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित