श्रीगंगानगर , जुलाई 07 -- राजस्थान में बीकानेर के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी।

लूणकरणसर के थाना प्रभारी गणेश बिश्नोई ने मंगलवार को बताया कि हंसेरा गांव में मूलाराम जाट (50) को सोमवार देर रात विद्यादेवी और उसके परिवार वाले घायल हालत में सरकारी अस्पताल में लेकर आये थे। अस्पताल में उसे चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव मुर्दा घर में सुरक्षित रखवा दिया।

पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे मूलाराम और विद्यादेवी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े में विद्यादेवी की संतानों ने भी मूलाराम के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित