ग्रेटर नोएडा पश्चिम , जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित गैलेक्सी वेगा सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई और उसमें चार बच्चे करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। घटना के दौरान बिजली चले जाने से लिफ्ट के अंदर अंधेरा हो गया, जिससे बच्चे घबरा गए। डर के माहौल में बच्चों ने हिम्मत बनाए रखने के लिए लिफ्ट के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।
मंगलवार को घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी प्रबंधन और मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने के बाद बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित