नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- यमन के तट के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही नौका से जुड़ी घटना पर भारतीय दूतावास ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि वह घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटा रहा है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगा।
यमन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर गुरुवार को कहा कि उसने यमन के तट के पास नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की खबरें देखी हैं। दूतावास ने कहा कि वह घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहा है तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित