मुंबई , अक्टूबर 13 -- अभिनेत्री कृति खरबंदा नवरात्रि के अवसर पर मां चंद्रघंटा के साहस और शक्ति को नमन करती नजर आईं।कृति ने सोशल मीडिया पर लाल पारंपरिक परिधान में अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें उनका पारंपरिक अंदाज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
तस्वीर में कृति सुनहरी कढ़ाई वाले लाल ब्लाउज के साथ पारंपरिक आभूषणों में नजर आ रही हैं। लाल बिंदी, मांग टीका, नथ, झुमके और कई परतों वाले नेकलेस ने उनके लुक को खास बना दिया है। खुले लंबे बालों और खूबसूरत मेकअप में उनका अंदाज पारंपरिक सुंदरता और शालीनता को दर्शाता है।
तस्वीर के साथ कृति ने मां चंद्रघंटा के साहस का उल्लेख करते हुए लोगों को अपने भीतर की शक्ति और सकारात्मकता को पहचानने का संदेश दिया।
गौरतलब है कि नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मां का यह स्वरूप साहस, वीरता और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शक्ति और आत्मविश्वास की कामना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित