बेतिया , अगस्त 13 -- बेतिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूथ आइकॉन बिहार आदित्य मधुकर को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले के समक्ष आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।

आदित्य मधुकर ने लाल किले पर आयोजित होने वाले देश के इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रण मिलने पर इसे बिहार के युवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में लाल किले के समक्ष आयोजन में शामिल होने का अवसर उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ बिहार के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित