लालकुआं , जुलाई 08 -- उत्तराखंड की लालकुआं पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखता के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में बिंदुखत्ता पुलिस टीम की ओर से मंगलवार देर रात को खैरानी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी संदिग्ध नजर आयी। स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर नंबर छिपाया गया था।
स्कूटी की जांच की गई तो डिक्की में हेलमेट के भीतर रखे पॉलीबैग से 654.10 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मनोज सिंह रावत निवासी बुरथिंग बिरथी, थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी महादेव कॉलोनी, आरटीओ रोड, मुखानी, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस) की धारा 8,20 तथा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित