श्रीगंगानगर , जून 03 -- राजस्थान में लायंस क्लब इंटरनेशनल की बैठक् 'अर्पण' 21 जून को जयपुर में होगी।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ ने बुधवार को यहां बताया कि बैठक में प्रांतपाल डॉ आशुतोष वशिष्ठ, नवनिर्वाचित अंतरराष्ट्रीय निदेशक कुलभूषण मित्तल, कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व प्रांतपाल संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नियुक्त प्रांतीय एवं क्लब पदाधिकारियों से सेवा गतिविधियों, सदस्यता वृद्धि एवं नेतृत्व विकास की रूपरेखा पर चर्चा होगी। विभिन्न सेवा प्रकल्पों, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित