नैनीताल , फरवरी 15 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के खैरना से लापता युवती को भवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराएं आरोपित की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती लगभग तीन माह से लापता थी। दो दिन पहले पुलिस को युवती के लापता होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। आशंका जताई गई कि युवती को पास में नाई का काम करने वाला आरोपी भगा कर ले गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भवाली पुलिस को मिलकर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की थी। भवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। आखिरकार युवती को बिजनौर से बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित