श्रीगंगानगर , जुलाई 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर शहर से लापता हुई एक बुजुर्ग महिला का शव सोमवार वाटर वर्क्स की डिग्गी में पाया गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कृष्णा भाटी लोहार रविवार को लापता हो गई थी। उसके पति रतन भाटी ने उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। शाम को लोगों को पता चला कि वाटर वर्क्स की डिग्गी में एक महिला का शव पड़ा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव बाहर निकलवाया। उसकी पहचान कृष्णा भाटी के रूप में हुई। आज पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसे खाली बोतल लेकर डिग्गी की तरफ जाते हुए देखा था। संभवत वह डिग्गी से बोतल में पानी भरते समय संतुलन बिगड़ जाने से गिर गई और डूबने से मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित