भरतपुर , फरवरी 07 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य से करीब चार महीने पहले रणथंभौर की बाघिन टी-107 सुल्ताना के लापता शावक आरबीटी-2512 के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है।
उद्यान के टिकटोली द्वार क्षेत्र में बाघ के देखे जाने की पुष्टि करते हुए वन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कूनो में एक बाघ की मौजूदगी पिछले कुछ महीनों से सुनी जा रही थी, लेकिन यह पहली बार पर्यटकों को दिखाई दिया है।
इसे अब कूनो के चीतों की सुरक्षा पर मंडराने वाले खतरे के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि टिकटोली द्वार से फ्लाइंग कैट सफारी पर निकले पर्यटकों को जंगल में एक बाघ नजर आया। बाघ पहले बैठा हुआ था, लेकिन जिप्सी को देखकर चल पड़ा और कुछ ही देर में जंगल में ओझल हो गया।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन वर्षीय बाघ आरबीटी- 2512 अपना क्षेत्र बनाने की तलाश में अपनी मां से अलग होकर रणथंभौर से निकला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित