ग्रेटर नोएडा , मई 23 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना अंतर्गत एक किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया गया कि गत शुक्रवार को जेवर थाना में व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र गोपाल (15) के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी गई थी। परिजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का अभियोग दर्ज कर तत्काल किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम लगातार परिजनों के संपर्क में रहकर आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रोहि ग्राम स्थित एक खाली मकान में एक बालक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान लापता गोपाल के रूप में हुई। पुलिस ने फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित