लातेहार , अगस्त 15 -- झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोग मारे गए ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कंटेनर वाहन और टेंपो (ऑटो) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कमसे कम छह लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में ऑटो पूरी तरह कंटेनर की चपेट में आ गया।
स्थानीय ग्रामीण के जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गये है जिसमें अभी तक छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित