नरसिंहपुर , मई 13 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जिले के मुंगवानी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 1576 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और लाड़ली बहना योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है।
प्रदेश सरकार का दावा है कि योजना का लाभ सीधे पात्र महिलाओं तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित