देहरादून , अप्रैल 18 -- उत्तराखंड के देहरादून में लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ स्थानीय पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि थाना पटेलनगर पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गश्त के दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर एक महिला नशा तस्कर को लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य से अधिक की 8.71 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ता सलीना (57) पत्नी स्वर्गीय लॉरेंस एडागर निवासी निकट नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा संख्या 248/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित