देहरादून , अगस्त 08 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के उच्च कोटि के नशीले पदार्थ स्मैक को बेचने आए दो नशीले पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले हैं।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने शनिवार को बताया कि कोतवाली प्रेमनगर ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों नदीम पुत्र अकमल निवासी दक्षिणी खालापार नियर फटीमा मस्जिद, मुजफ्फरनगर, आयु 30 वर्ष और फैसल पुत्र सामिया, निवासी योगेंद्र पुरी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर, आयु 28 वर्ष फैसल को कुल 26.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी पुलिस ने सीज किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि इनसे बरामद स्मैक उच्च कोटि की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग बीस लाख रुपए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित