नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारी शिक्षा प्रणाली लाखों युवाओं को व्यवस्था से बाहर रखने का एक तरीका बनी हुई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था सिर्फ कुछ लोगों के हित की व्यवस्था है कि इस शिक्षा प्रणाली का सार यही है कि जिनके पास पैसा, ताकत या अंग्रेजी बोलने का कौशल नहीं है, उन्हें यह व्यवस्था बाहर कर देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित