राजकोट , जनवरी 15 -- पश्चिम रेलवे ने गुजरात के राजकोट मंडल में डबल ट्रैक कार्य के चलते लाखाबावल और पीपली स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव 10 फरवरी तक अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि राजकोट मंडल के लाखाबावल-पीपली-कानालुस सेक्शन में चल रहे डबल ट्रैक कार्य के कारण तत्काल प्रभाव से 10 फरवरी तक कुछ ट्रेनों के लाखाबावल एवं पीपली स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
लाखाबावल स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19209/19210 - भावनगर-ओखा-भावनगर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 59552/59551 - ओखा-राजकोट-ओखा लोकल का भी तत्काल प्रभाव से 10 फरवरी तक लाखाबावल स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।
पीपली स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19210 - ओखा-भावनगर एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से 10 फरवरी तक ठहराव रद्द रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित