ललितपुर , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र में बुधवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मनपुरा निवासी अभिराज (14) कक्षा नौ का छात्र था। वह घर से एक लोहे का पाइप लेकर बाहर निकला था। यह पाइप वहां से निकली 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन में पाइप टच हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलसकर अचेत होकर गिर गया, जब वहां पर रहने वाले ग्रामीणों ने देखा तो सूचना परिजनों को दी।

परिजन अभिराज को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित