ललितपुर , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के पाली क्षेत्र में गुरूवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि थाना पाली के अंतर्गत मुहल्ला मंदिर निवासी अमन (20) सुबह अपने घर के बाडे़ में गाय बांधने की कहकर घर से रस्सी लेकर निकला था। वह जब काफी देर तक घर वापिस नहीं आया, तब परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
इस दौरान उसी ग्राम के बच्चों ने उसके परिजनों को बताया कि अमन का शव नगोरी ताल के पास खडे़ कटहल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहा है। परिजन मौके पर पहुंचे व अमन के शव को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता देख सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित