ललितपुर , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में होली खेलते समय एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नजाई बाजार निवासी शुभम (18) गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ तालाबपुरा स्थित सुमेरा तालाब पर होली खेलने गया था। वहां रंग-गुलाल के साथ होली खेलते समय वह अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया और पानी में डूब गया।
दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित