ललितपुर , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बकरियों को बचाने के प्रयास में युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम मिनौरा निवासी महेन्द्र कुशवाहा (28) घर के पास में स्थित अपने खेत पर बकरियां चराने के लिये गया था। इस बीच कुछ बकरियां खेत में स्थित कुएं के किनारे पहुंच गयी जिनको वहां से दूर खदेड़ने के प्रयास में युवक कुएं में गिर गया। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे कुएं मे गिरता देख दौड़ लगायी मगर कुएं के पानी में डूब चुका था।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेन्द्र को कुएं के पानी से बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित