ललितपुर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सोमवार को एक वर्षीय मासूम बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचरौंदा कलां निवासी आजाद पाल का एक वर्षीय पुत्र वेदांश घर के बाहर खेल रहा था और पास में उसकी मां बर्तन धो रही थीं। बच्चे की मां जब बर्तन रखने के लिए घर के अंदर गईं, इसी दौरान खेलते-खेलते वेदांश पास में स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जब मां बाहर आई तो उसने बच्चे को पानी भरे गड्ढे में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने वेदांश को पानी भरे गड्ढे से निकालकर उपचार हेतु ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच क दौरान वेदांश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक वेदांश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित