ललितपुर , फ़रवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सौजना क्षेत्र में शनिवार को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम गुढ़ा निवासी पुष्पेंद्र (28) अपने खेत पर फ़सल को पानी देने गया हुआ था। पानी देकर बाइक से अपने घर वापस जा रहा था कि रास्ते में आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से वह बाइक सहित गिर गया जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल पुष्पेंद्र को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित