ललितपुर , जून 19 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर के बार क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी तूफान आने से आम का पेड़ गिरने से महिला की दब कर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम सेमरा भागनगर निवासी सरजूबाई (55) अपने पति के साथ अपने खेत पर बकरियां चरा रही थीं। अचानक मौसम खराब होकर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश व आंधी से बचने के लिये पति- पत्नी अलग-अलग पेड़ों के नीचे जाकर खडे़ हो गये। इस बीच तेज हवाओं के दवाब से आम का पेड़़ जड़़ से उखड़ गया व सरजूबाई के ऊपर गिर गया।
भतीजे नंदराम पाल ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटाया मगर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित