ललितपुर , मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी हीरो (35) अपने मित्र दीपक (38) के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जब वे कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम टेटा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हीरो को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित