ललितपुर , सितम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गुरुवार को विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बछड़े को निगल लिया।
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्षपुर में खेत के पास एक विशालकाल अजगर को नीलगाय के बछड़े को निगलते देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची व काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया व अपने कब्जे में लेकर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों से क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित