लेह , अप्रैल 23 -- लद्दाख के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के मकसद से क्षेत्र को नियंत्रण-मुक्त करने, नियमों का पालन आसान बनाने और पर्यटन इकाइयों के लिए एक एकीकृत, नागरिक-अनुकूल पंजीकरण प्रणाली शुरू करने के लिए सुधारों को मंजूरी दी है।
लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल उपराज्यपाल द्वारा पर्यटन से जुड़े लोगों और विभिन्न पर्यटन संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडलों के साथ की गयी बैठकों की एक श्रृंखला के बाद की गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' के सिद्धांत की सोच के अनुरूप भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित