भरतपुर , जून 19 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक लड़की के 50 हजार की नकदी से भरे बैग चोरी करके भाग रही तीन महिलाओं को पीड़िता की सजगता के बाद पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में नीरू शर्मा के साथ यह वारदात उस समय हुई जब वह बैंक से 50 हजार रुपए निकालने के बाद एक दुकान पर फोटो स्टेट करवाने के लिए गयी। जहां पहले से खड़ी तीन महिलाएं उसका रुपयों से भरा बैग चोरी करके वहां से खिसक गयी। जब वे एक ऑटो में बैठकर भाग रहीं थी, उसी दौरान नीरू ने उनका पीछा किया और ऑटो रुकवाकर तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले करवा दिया।
तीनों महिलाओं को थाने लाकर तलाशी ली गई तो नीरू का पर्स बरामद हो गया। पुलिस ने नीरू को उसके 50 हजार रुपए लौटा दिये। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित