सक्ति , जुलाई 31 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ने पर डभरा विकासखंड स्थित कलमा बैराज के सभी 66 गेट खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी किनारे बसे गांवों के लिए सतर्कता जारी करते हुए लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की है।

प्रशासन ने महानदी में नहाने, मछली पकड़ने तथा नाव के माध्यम से आवागमन नहीं करने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा केवल प्रशासन की ओर से जारी सूचना का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित