पटना, जुलाई 11 -- ुक्रवार की आधी रात से शनिवार पूर्वाह्न लगभग 11:00 बजे तक हुई लगातार लगभग 51 मिमी वर्षा के दौरान पटना नगर निगम एवं बुडको ने व्यापक स्तर पर संयुक्त रूप से जलनिकासी अभियान चलाया। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर तथा पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा के नेतृत्व एवं सतत निगरानी में संचालित इस अभियान के परिणामस्वरूप पटना नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, व्यावसायिक क्षेत्रों, आवासीय कॉलोनियों तथा अधिकांश गली-मोहल्लों से समयबद्ध तरीके से जलजमाव की निकासी सुनिश्चित की गई।

इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर एवं नगर आयुक्त यशपाल मीणा स्वयं फील्ड में सक्रिय रहे। दोनों अधिकारियों ने सैदपुर, योगीपुर, अशोक नगर, मंदिरी, गोसाई टोला सहित विभिन्न प्रमुख ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों (संप हाउस) एवं जलजमाव संभावित क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी पंपिंग स्टेशनों को पूर्ण क्षमता से संचालित रखने के निर्देश दिए।

जलनिकासी पूर्ण होने के तुरंत बाद नगर निगम द्वारा सभी अंचलों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, नियमित साफ-सफाई, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया, ताकि जलभराव के बाद संभावित संक्रामक रोगों एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित