लखीसराय , मार्च 19 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को कहा कि एक करोड़ नौकरी रोजगार के लिए लखीसराय जिले के कजरा में देश का सबसे बड़े सोलर प्लांट की स्थापना की जा रही है।
श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय जिले के कजरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कि कभी कजरा आने का एकमात्र रास्ता रेल ही हुआ करता था लेकिन आज कजरा और इसके आसपास सड़कों का जाल बिछ गया है और अब एक्सप्रेस बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्सौल से हल्दिया एक्सप्रेस निर्माण के बाद कजरा लखीसराय के लोग छह से सात घंटे में कोलकाता पहुंचेने का काम करेंगे। कजरा में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि लखीसराय का विकास नहीं थमने दिया जाएगा। अगले पांच साल में बिहार से रोजगार के लिए कोई पलायान नहीं करेगा सबको यहीं रोजगार देने का काम सरकार करेगी। उन्होंने एकबार फिर दोहराया कि बिहार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित