लखीसराय , फरवरी 28 -- जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के प्रारम्भ में सभापति, नगर परिषद, लखीसराय, उपसभापति, नगर परिषद, लखीसराय, कार्यपालक पदाधिकारी, लखीसराय, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, लखीसराय एवं जिला योजना समन्वयक, जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कार्यशाला में जिला के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

कार्यशाला के प्रारम्भ में जिला योजना समन्वयक जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि लखीसराय शहरी क्षेत्र अंतर्गत पांच स्थल पर शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नवनिर्माण के लिये राज्य स्तर स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिनमे से मात्र 01 स्थल पर भूमि उपलब्ध हुआ है, शेष 04 के भूमि की खोज जारी है।

जिला योजना समन्वयक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चार स्वास्थ्य मेला का आयोजन शहरी बस्ती में किया गया है,, जिसके तहत 391 मरीज का उपचार किया गया है। उन्होंने बताया कि आशा के चयन के लिये राज्य स्तर से लक्ष्य का पुनर्निर्धारण किया गया है जिसे शीघ्र ही वार्डवार लक्ष्य निर्धारित कर सूचित कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित